पंजाब की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी ने यह खिताब अपने नाम किया है।
स्विमसूट से लेकर नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन तक में हरनाज ने अपनी खूबसूरती से सभी को मोहित किया।
हरनाज संधू के 70वीं मिस यूनिवर्स चुने जाने से 21 साल पहले लारा दत्ता ने यह खिताब अपने नाम किया था।
संधू को मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया। इस बार मिस यूनिवर्स का कंपीटीशन इजरायल में आयोजित किया गया।
टॉप थ्री (अंतिम राउंड) के दौरान सभी प्रतिभागियों से पूछा गया था, 'आज के समय में दबाव का सामना कर रही उन युवा महिलाओं को वो क्या सलाह देना चाहेंगी जिससे वो उसका सामना कर सकें?'
इस सवाल पर हरनाज संधू ने कहा, 'आज के युवा पर सबसे बड़ा दबाव उनका खुद पर भरोसा करना है। यह जानना कि आप अनोखे हो यह आपको खूबसूरत बनाता है।'
हरनाज ने कहा, 'अपने आप की दूसरों से तुलना करना बंद करिए और पूरी दुनिया में जो हो रहा है उस पर बात करना बेहद जरूरी है। बाहर निकलिए, खुद के लिए बोलिए क्योंकि आप ही अपने जीवन के नेता हैं। आप खुद की आवाज हैं।'
इस कामयाबी के बाद हरनाज संधू के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साथ ही अपनी जीत के बाद हरनाज 'चक दे फट्टे इंडिया' बोलती भी नजर आ रही हैं।
संधू 2017 में मिस चंडीगढ़ भी रही हैं। इसके बाद उन्होंने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया, जिसमें वह टॉप 12 तक पहुंचीं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.