दुल्हन को लेकर दूल्हे की गाड़ी जब ससुराल पहुंची, तो रस्म अदायगी के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र स्थित छरदवाली गांव की है। दूल्हे की मौत से घर और गांव में कोहराम मच गया।
जब दुल्हन अभी अपनी ससुराल पहुंची और कुछ ही पल में उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया।
स्थानीय लोगों की मानें, तो अब परिवार वाले रस्म अदा कर रहे थे, इसी कड़ी में दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
दुल्हन की हाथों में मेहंदी लगी है और वह रो-रोकर बेहोश हो जा रही है।
साठी थाना क्षेत्र के छरदवाली बसंतपुर गांव में शादी कर लौटे दूल्हे की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।
चंद्रशेखर गिरि के एकलौता पुत्र मनीष कुमार की शादी सोमवार की शाम योगापट्टी के विरती टोला अमइठिया गांव के चंद्रिका गिरि के घर हुई थी।
वहां धूमधाम से शादी संपन्न होने के बाद बारात दुल्हन को लेकर वापस घर पहुंची, तभी मनीष की अचानक तबीयत खराब हो गई।
परिवार वाले आनन-फानन में चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने स्थिति खराब देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं मृतक की मां शीला देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बसंतपुर पंचायत के मुखिया अजय सिंह और पूर्व सरपंच रामचंद्र यादव ने बताया कि वे लोग भी उसकी बारात में शामिल हुए थे।
बारात में ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी। लेकिन बाद में ठीक हो गई।
मृतक अपने परिवार का इकलौता संतान था। इस घटना से पूरे गांव के लोग मातम में हैं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.