कोरोना वायरस का प्रकोप मुंबई शहर में भी जारी है। इसका साया मिस वर्ल्ड 2021के ग्रैंड फिनाले इवेंट पर भी पड़ गया है। भारत का प्रतिनिधित्व कर रही कंटेस्टेंट और मॉडल मानसा वाराणसी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं।
उनके अलावा 17 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिस वर्ल्ड 2021 इवेंट को टाल दिया गया है।
फिलहाल मिस वर्ल्ड 2021 के प्रतियोगियों को Puerto Rico में आइसोलेशन में रखा गया है। यहीं फिनाले भी होने वाला था।
इवेंट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, "प्रतियोगियों के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने मिस वर्ल्ड फिनाले स्थगित करने का फैसला किया है।"मनसा ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब अपने नाम किया था। अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2021 में मनसा, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मिव यूनिवर्स का खिताब भारत की हरनाज़ संधू के सिर पर सजने के बाद से मिस वर्ल्ड खिताब की ओर भी भारतीय उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह ताज भी भारतीय सुंदरी के सिर पर सज सकता है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.