मांगकर खाने वाली बच्‍ची के साथ सफाईकर्मी ने किया कई बार दुष्कर्म किया, इस तरह हुआ खुलासा


मध्य प्रदेश के इंदौर में दस साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया। यह खुलासा तब हुआ, जब एनजीओ ने बच्ची से मुलाकात की। 

उसके परिवार के बारे में बात की। मांगकर खाने को लेकर भी सवाल किए। तब बच्ची ने अपने साथ हो रहे गलत काम की जानकारी दी।

नवलखा कॉम्प्लेक्स में साफ-सफाई का काम करने वाले सोनू करोसिया ने एक 10 साल की लड़की के साथ रेप किया। बच्ची ने बताया कि खाना खिलाने का कहकर आरोपी उसे साथ ले जाता था और रेप करता है।

बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि कलेक्टर मनीष सिंह ने मांगकर खाने वालों को शासन द्वारा जगह देकर रखने की बात कही थी। इसी के चलते एनजीओ ने इलाके में बच्चों के साथ काउंसलिंग की। तब बच्ची ने रेप की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ