दुनिया में कुछ लोग दोस्ती में लोग जान की बाजी लगाने में पीछे नहीं रहते। चीन में दोस्त के जन्मदिन पर एक व्यक्ति ने दोस्त को खुश करने के लिए कुछ ऐसा ही कर दिखाया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई।
वांग जी नाम का शख्स अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी को अटेंड करने गया था। वहां उसने गाना गाने का फैसला किया, लेकिन उसको गाने के ऊंचे सुर को कैच करना महंगा पड़ गया।
गाने के लिए उसने “New Drunken Concubine” सांग सेलेक्ट किया। ये गाना अपने ऊंचे नोट और पिच के लिए जाना जाता है। शख्स ने करियोके में इसी सांग को सिलेक्ट किया।
Oddity Central में छपी खबर के मुताबिक़, 25 साल का ये शख्स पार्टी में गाने लगा। जब इस गाने का ऊंचा सुर आया, तब भी लगातार वो लय को कैच करने की कोशिश करता रहा।
इसी दौरान अचानक गाते हुए उसे अपने सीने में तेज दर्द का अहसास हुआ। उसने किसी तरह फिर भी गाना खत्म किया।
जब वो घर आ गया तब लगातार रातभर उसके सीने में दर्द होता रहा। अगली सुबह शख्स अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर्स ने उसका एक्सरे किया गया। इस एक्सरे की रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया।
दरअसल, ऊंचे सुर पर गाने की वजह से उसके फेंफड़े में पंक्चर आ गया था। छेद होने की वजह से उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसे मेडिकल टर्म में Pneumothorax कहते हैं।
इसमें लंग्स और चेस्ट वॉल के बीच एयर बबल्स आ जाते हैं। तुरंत शख्स का इलाज किया गया, जिसके बाद अब उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.