ड्राइवर का हुआ दही खाने का मन, तो दुकान के सामने रोक दी ट्रेन : वायरल हो रहा वीडियो


पाकिस्तान से एक ट्रेन ड्राइवर की बेवकूफी भरी हरकत सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी ट्रेन ड्राइवर का कारनामा खूब वायरल हो रहा है।

इस ड्राइवर ने बिना किसी स्टॉपेज के ही ट्रेन को रोक दिया। जब उससे इसकी वजह पूछी गई तो पता चला कि ड्राइवर को दही खाने का मन था। दही खरीदने के लिए उसने ट्रेन रोक दी थी।

जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तान के लाहौर में चलने वाली इंटर सिटी ट्रेन के ड्राइवर ने अचानक ही ट्रेन को रोक दिया।

ट्रेन से सफर कर रहे लोगों को समझ नहीं आया कि बिना किसी स्टॉपेज के ट्रेन क्यों रोकी गई। जब काफू देर तक ट्रेन रुकी रही तो लोगों ने मामले की जानकारी हासिल करने की कोशिश की।

दरअसल, इस ट्रेन को चला रहे ड्राइवर का अचानक दही खाने का मन हो गया। अपनी क्रेविंग्स को पूरा करने के लिए ड्राइवर ने एक डेयरी की दुकान के सामने ट्रेन रोक दी।

ड्राइवर के असिस्टेंट ने नीचे उतर दही का डिब्बा पैक किया और वापस ट्रेन में आ गया। दही खाने के बाद ही ड्राइवर ने ट्रेन स्टार्ट की।

इसका वीडियो ट्विटर पर @nailatanveer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो में ट्रेन के सामने पूछताछ के लिए खड़े कई लोग नजर आए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ