टाटा मोटर्स झारखंड के जमशेदपुर स्थित अपने सबसे बड़े प्लांट को तीन दिन के लिए बंद रखने जा रही है, कंपनी 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्लांट बंद रखने वाली है।
हालांकि कंपनी की ओर से इसका कोई कारण नहीं बताया गया है, पर जानकारी के मुताबिक भारी कमर्शियल वाहनों के मांग में कमी की वजह से कंपनी की ओर से ऐसा किया जा रहा है।
जमशेदपुर प्लांट के मुख्य अधिकारी विशाल बादशाह द्वारा कर्मचारियों को बताया गया है कि प्लांट में उत्पादन को तीन दिन तक बंद रखा जाएगा, कंपनी इस ब्लैक क्लोजर में प्लांट के रख-रखाव यानी रूटीन मेंटेनेंस का काम करेगी,
इसलिए मेंटेनेंस से जुड़े कामकाज के लिए कुछ कर्मचारियों को काम पर बुलाया जा सकता है। इसके पहले 29 नवंबर को भी प्लांट बंद किया गया था।
सूत्रों के अनुसार भारी कमर्शियल वाहनों की मांग आमतौर पर प्रतिवर्ष इस समय कम रहती है जिस वजह से उत्पादन व बिक्री को कुछ समय के लिए बंद किया जाता है।
प्लांट में तीन दिन की इस बंदी की खबर से टाटा मोटर्स के लिए उपकरण तैयार करने वाली करीब 700 कंपनियां भी प्रभावित होने वाली है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.