उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में BJP की एक नेत्री को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किए जाने की खबर आई है.
जानकारी के मुताबिक मेरठ जिले के हापुड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में मंगलवार की रात आठ बजे एक भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने बेहोशी की हालत में गैंग रेप किया.
पीड़िता तीन बच्चों की मां है और पति से विवाद चल रहा है. बह पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा.
आरोप है कि एक युवती ने नेत्री को अपने घर बुलाया था। साथ ही उसने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों को बुला लिया था . तीनों ने बेहोशी की हालत में महिला से दुष्कर्म किया. पीड़िता तीन बच्चों की मां है और पति से विवाद चल रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला अगले दिन सुबह बेहोशी की हालत में पार्क में मिली. जिसके बाद महिला नेता को अस्पताल में भर्ती करावाया गया.
अस्पताल में भर्ती करावाने के बाद महिला को होश आया तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. वहीं, जानकारी के मुताबिक, दूसरे समुदाय की एक युवती ने भाजपा नेत्री को फोन पर अपने घर बुलाया था.
आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों को बुलाया जिसके बाद पीड़ित भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दूसरे समुदाय के तीनों युवकों ने बेहोशी की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.