सोशल मीडिया पर 9 साल का बच्चा अश्लील वीडियो वायरल कर रहा था। दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन मासूम के तहत ये बात सामने आई है।निजामुद्दीन थाना पुलिस ने बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने बच्चे से उसके घर जाकर पूछताछ की है। ऑपरेशन मासूम के तहत 97 ये ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी बच्चा दक्षिण दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ता है।
बच्चे ने अपने पिता के मोबाइल फोन का इसके लिए इस्तेमाल किया। उसने ई-मेल आईडी बनाकर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।
बच्चे के पास ये अश्लील वीडियो कहीं से आई थी। बच्चे के पिता कम शिक्षित हैं। इस कारण बच्चे के पिता को कुछ पता नहीं चल पाया।
अमेरिकी एनजीओ एनसीएमईसी की शिकायत पर निजामुद्दीन थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बच्चे से पूछताछ की है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ सभी जिला पुलिस के साथ मिलकर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से बचाने के लिए ऑपरेशन मासूम चला रही है।
बाल अपराध सामग्री से संबंधित उल्लंघनों की जानकारी स्पेशल सेल की आईएफएसओ को राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो(एनसीआरबी) से मिलती है।
ऑपरेशन मासूम के तहत दिल्ली पुलिस के विभिन्न थानों में 100से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 97 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.