बेटे के 7वें बर्थडे पर महिला ने बेटे संग खिंचवाई न्यूड फोटो! पहुंची जेल


एक मां कुछ ऐसा कर गई कि सोशल मीडिया पर उसकी आलोचना होने लगी। घाना की एक महिला  ने अपने बेटे के 7वें बर्थडे पर बच्चे के साथ ही एक न्यूड फोटो खिंचवाई है। जिसके बाद से उसकी काफी आलोचना हो रही है।

घाना की रहने वाली 32 साल की एक्ट्रेस रोजमंड ब्राउन अकुआपेम पोलो के नाम से फेमस हैं। इसी साल अप्रैल में उन्होंने बेटे के साथ ऐसी फोटो पोस्ट की जिसके बाद से वो सुर्खियों में आ गईं।

इस फोटो में रोजमंड अपने मासूम बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कपड़े नहीं पहने हैं जबकि उनके बेटे ने सिर्फ अंडरवियर पहनी हुई है।

घाना के लोगों को ये फोटो इतना गुस्सा दिला चुकी है कि लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग कर डाली।

उसी दौरान उन्हें 3 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। महिला पर घरेलू हिंसा और इंटरनेट पर बच्चे के साथ अश्लील फोटो डालने का इल्जाम लगाया गया था पर तब उन्होंने सजा के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मगर अब कोर्ट से भी उन्हें हताशा हाथ लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ