प्रयागराज में एक दलित लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। नैनी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस दो अन्य युवकों को भी पकड़कर पूछताछ कर रही है, जिन्होंने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

12 साल की लड़की को आरोपी शमशेर अली फुसलाकर अरैल ले गया और वहां दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। वहां दूसरा आरोपी फैजल ने दोनों का वीडियो बना लिया।

फिर फैजल किशोरी को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसके मोबाइल पर बार-बार कॉल करता था। एक बार उसके भाई ने फोन रिसीव कर लिया। पूछताछ की तो बहन ने आपबीती सुनाई।

गैंगरेप की बात सामने आई तो परिवार थाने पहुंचा लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पुलिस अफसरों तक मामला पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई होगी। पुलिस ने गैंगरेप, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।