मौसा पर नाबालिग भांजी को बंधक बनाकर 11 साल तक रेप करने का आरोप


एक युवती ने अपने मौसा पर 11 वर्ष तक बंधक बनाकर उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। थाने पहुंच कर युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है।

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कहना है कि 11 वर्ष पूर्व वह 17 वर्ष की थी। आरोप है कि उस समय उसका मौसा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। 


आरोप है कि उसका मौसा उससे जबरन कोर्ट मैरिज व मंदिर में शादी करना चाहता था। लेकिन उसने शादी का विरोध किया। इसके बाद मौसा ने उसे मकान के अंदर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाता चला आ रहा है।


वह किसी तरह मुक्त होकर दिल्ली चली गई थी। पीड़िता ने बताया कि मेरे घर वाले 11 वर्ष से मेरी तलाश कर रहे थे। इसी बीच युवती की फेसबुक पर मेरठ निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई, वह युवक से शादी करना चाहती है।


आरोप है कि शादी करने पर मौसा जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसका भाई दिल्ली सीमापुरी क्षेत्र में मिल गया, जिसने उसे पहचान लिया। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि युवती की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।


  • यह भी पढ़ें

अंडरवियर के कारण पकड़ा गया नाबालिग से रेप करने वाला रिश्‍तेदार, जानिए कैसे ढूंढ निकाला कुत्‍तों ने





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ