नए साल की पूर्व संध्या पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के वकीलों को एक बड़ा तोहफा दिया है।
यह खबर झारखंड राज्य की अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के लिए है। खुशखबरी यह है कि अब उन्हें प्रति माह 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से अधिवक्ताओं को मिलने वाली पेंशन में तीन हजार की बढ़ोतरी हो रही है, जिसपर सरकार ने भी सहमति की मुहर लगा दी है।
इस बदलाव के प्रभावी होने के बाद राज्य में अधिवक्ताओं को प्रति माह दस हजार रुपये दिये जायेंगे। इसपर बार काउंसिल की बैठक में सहमति बन गई है।
हालांकि इसके लिए काउंसिल अपने वित्तीय भार की समीक्षा करेगी, उसके बाद इसे लागू किया जायेगा।
यह भी पढें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.