कई बार लोग किसी बड़ी समस्या में फंस जाते है मगर परमात्मा उनकी मदद करते हैं और उनकी जान बचा लेते हैं हाल ही में एक महिला की जान बाल-बाल बची मगर उसका मानना है कि सिगरेट ने उसकी जान बचा ली।
वेल्स के द स्टार पब में काम करने वाली 55 साल की महिला शेरेल पाउंड के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग दंग हो जा रहे हैं।
शेरेल अपने काम से वक्त निकालकर सिगरेट पीने के लिए पब से कुछ दूरी पर बने स्मोकिंग एरिया में गईं। वहां उन्होंने अपनी सिगरेट जलाई और सिगरेट का आनंद लेने लगीं कि तभी उन्हें किसी चीज के चटचटाने की तेज आवाज आई।
शेरेल एक शेड के नीचे खड़ी थीं और वो ध्यान से दूसरी ओर देखने लगीं कि अचानक ही एक बड़ा पेड़ टूट कर नीचे गिर गया।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शेरेल ये देखते ही दंग रह गईं। वो डर से थर-थर कांपने लगीं और फिर जैसे तैसे निकलीं।
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी सिगरेट का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि सिगरेट के ही कारण वो बच पाईं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.