दुनिया में लोगों को अलग-अलग तरह के शौक होते हैं। कई लोगों के शौक तो दीवागनी में बदल जाते हैं। लोग इस दीवानगी को पागलपन तक का नाम दे देते हैं।
ऐसा ही कुछ कजाकिस्तान के एक बॉडी बिल्डर के साथ हुआ जिसे प्लास्टिक डॉल्स से बेहिसाब प्यार है। उसका ये प्यार लोगों की नजर में पागलपन बन चुका है।
अब आलम ये है कि शख्स अपनी पत्नी के साथ बेहद रोमांटिक रिलेशन रखता है जिसे सोशल मीडिया पर लोग देखकर हैरान हो जाते हैं।
यूरी तोलोचको ने मार्गोट नाम की डॉल से पहले शादी रचायी थी मगर रिश्तों में दरार आ जाने के बाद उन्होंने उससे रिश्ता तोड़ लिया और फिर लूना नाम की एक दूसरी डॉल से शादी कर ली।
इस शादी समारोह में उनके नजदीकी लोग भी शामिल हुए थे। शादी के बाद हाल ही में वो हनीमून मनाने गए जहां अपनी दूसरी पत्नी के साथ उन्होंने रोमांटिक फोटोज शेयर कीं।
36 साल के यूरी को हजारों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। ये लोग उनकी उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत इंटरेस्ट लेते हैं।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यूरी अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक डेट्स पर जाते हैं और खूब घूमते हैं। उन्होंने कई बार खुलकर बताया भी है कि वो डॉल्स के साथ संबंध भी स्थापित करते हैं। इससे उनकी निजी जिंदगी में बहुत रोमांच है। खबर है कि वो हनीमून पर लूना के साथ बलगेरिया गए थे।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.