यूपी के औरैया में 21 नवंबर को एक युवक को पेट्रोल से जलाकर मार दिया गया था। उसकी पहचान होने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो खुलासा हो गया।
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही दूसरे धर्म की महिला ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पहले युवक को शराब पिलाई और बाद में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी अनिल पुत्र करन सिंह मंडी समिति में पल्लेदारी का काम करता था।
उसका शव जला हुआ औरैया जिले के बाईपास पर पड़ा मिला था। पहचान होने पर मृतक के भाई लाखन सिंह ने बताया कि उसका भाई अनिल काफी साल से रेशमा नाम की महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रेशमा के संबंध कमलेश नट से हो गए थे। इन दोनों ने ही उसके भाई को मारा है।
गुरुवार को पुलिस ने रेशमा और उसके प्रेमी कमलेश नट को कांशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में दोनों ने कबूल किया कि अनिल उनके प्रेम संबंध में बाधक बन रहा था।
उन लोगों ने पहले अनिल को शराब पिलाई और उसके बाद उसे रात में बाईपास के पास ले जाकर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी।
जिससे अनिल की जलकर मौत हो गई। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.