देह व्यापार करने से इनकार करने पर पति ने पत्नी का सिर मुड़वा कर घर से निकाल दिया। मामला जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित बरमुंडी गांव का है। उसके बाद उस महिला ने करमाटांड़ थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता का आरोप है कि 11 माह पूर्व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव निवासी मुस्तकीम अंसारी के साथ उसका निकाह हुआ था।
बरमुंडी स्थित ससुराल आने पर पता चला कि पति मुस्तकीम अंसारी पूर्व से ही शादी शुदा है। साथ ही उसके सात बच्चे भी हैं।
पीड़िता के अनुसार ससुराल आने पर जब उसे पता चला कि उसका पति शादीशुदा है और सात बच्चों का पिता है, तो वह अपने मायके लौट गई।
इसके बाद उसका पति समझा-बुझाकर फिर से उसे बरमुंडी ले आया। उसके बाद वह अपनी ससुराल में रहने लगी लेकिन ससुराल में उसे तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगीं देह व्यापार में उतरने के लिए उकसाया जा रहा था।
उसके इनकार करने पर पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर सिर के बाल और आंख की भौंह मुड़वा दी। महिला गोड्डा जिले की रहने वाली है।
पूरे मामले में थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि महिला घर से निकाल देने का आरोप अपने पति पर लगाई है। लिखित आवेदन देने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी. फिलहाल महिला के मायके को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.