अमेरिका के लॉस वेगास में एक कंपनी ने अमीर कपल को हवा में संबंध बनाने का मौका दिया है। लव क्लाउड जेट चार्टर नाम की इस कंपनी द्वारा यह सर्विस लेने के लिए 995 अमेरिकी डॉलर यानी करीब करीब 73 हजार रुपये चुकाने होंगे, वह भी सिर्फ 45 मिनट के लिए।
पायलट एंथनी ब्लेक को ट्विन-इंजन सेसना से बिना किसी उद्देश्य के हवा में मंडराते रहना है, जबकि विमान के पिछले हिस्से में उनके क्लाइंट इंज्वॉय करते हैं।
यह हवाई यात्रा करीब 45 मिनट की होती है, लेकिन अगर कोई डेढ़ घंटे तक हवा में रहना चाहता है, तो उसे करीब 1 लाख रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है।
कपल टेकऑफ़ के दो मिनट बाद सीट बेल्ट को हटा सकते हैं। विमान सेसना में एक बिस्तर लगाया गया है। विमान के पायलट एंथनी ब्लैक( कैप्टन टोनी) का कहना है कि यह सिंगल पायलट वाला विमान है और मैं कॉकपिट से बाहर नहीं जा सकता, मुझे सेक्स पसंद है, लेकिन मुझे उड़ान भरना और भी ज्यादा पसंद है।
विमान में एक साथ 6 लोग उड़ान भर सकते हैं। पायलट ने बताया कि अभी तक नए शादीशुदा जोड़ों के अलावा कई बुजुर्गों ने भी कंपनी की सर्विस ली है।
इनमें रोमांटिक रात्रिभोज और यहां तक कि इन-एयर शादी शामिल है। पांच महीने पहले ही लॉस वेगास में इस सर्विस को शुरू किया गया।
पायलट एंथनी ब्लैक बताते हैं कि उन्हें कभी भी मौज-मस्ती में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन अगर आमंत्रित किया जाता है तो वह अपनी जॉयस्टिक को नहीं छोड़ेंगे।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.