दोनों स्कूटी पर पटाखे लेकर घर जा रहे थे जो रास्ते में फट गया। घटना गुरुवार को पुडुचेरी-विल्लुपुरम सीमा के पास की है।
कलैनासन और उनका सात साल का बेटा प्रदीप गुरुवार को विल्लुपुरम जिले के कोट्टाकुप्पम ईस्ट कोस्ट रोड पर कूनीमेदु गांव की यात्रा कर रहे थे, तब यह घटना हुई।
दोनों पिता-पुत्र पटाखों के बंडल के साथ स्कूटर से घर की ओर जा ही रहे थे, तभी पटाखों में विस्फोट हुआ और रास्ते में स्कूटर से आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। एक लॉरी और दो बाइक को भी नुकसान पहुंचा है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.