ब्राजील में लोग तब हैरान रह गए जब देखा कि एक महिला अपने पति को कुत्ते की तरह सड़कों पर घुमा रही है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं है। महिला ने अपने पति के गले में एक चेन डाल रखी थी।
महिला का नाम लुआना कजाकि और उसके पति का नाम आर्थर ओउर्सो है। ये दोनों ब्राजील के एक भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन और सड़कों पर फोटो खिंचवाते नजर आए।
फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे लुआना अपने पति आर्थर को किसी डॉग की तरह की ट्रीट कर रही है। आर्थर के चेहरे पर एक मुखौटा था। लुआना कजाकि का कहना है कि उन्होंने अपने बीच 'प्यार और रोमांस' को बढ़ाने के लिए ऐसा किया था।
आर्थर के गले में एक लोहे की चेन थी, जिसे लुआना ने पकड़ रखा था। वह उसे चेन के सहारे ही उसे टहला रही थी।
लुआना ने कहा- ‘मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं। मैं कोई गैरकानूनी काम नहीं कर रही। हमने किसी को तकलीफ दिए बगैर ऐसा काम किया है। हमारा मानना है कि इससे हम दोनों के बीच प्यार और कामेच्छा बढ़ती है।’
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.