कूरियर से आया था सामान, बॉक्स खोला तो निकला कोबरा?


नागपुर के ज्ञानेश्वर नगर में रहने वाले सुनील लखेटे ने बंगलूरु से कुछ सामान मंगवाया था। सामान का बॉक्स घर आया और जब उन्होंने बॉक्स खोला तो जहरीला कोबरा बाहर निकला।

इससे उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई, सुनील के दिल में डर घर कर गया लेकिन फिर सांप अपने रास्ते निकल गया। सुनील की बेटी बंगलूरु में नौकरी करती है, कंपनी के वर्क फ्रॉम होम देने के कारण घर में रह कर काम कर रही थी।

इस कारण उन्होंने बंगलूरु से बेटी का सारा सामान घर बुलवा लिया। इसके लिए उन्होंने कूरियर कंपनी को हायर किया। कूरियर कंपनी ने बॉक्स में भर कर ये सामान नागपुर भिजवाए। जब सुनील लखेटे ने सामानों के एक बॉक्स को खोला तो उसके अंदर से एक जहरीला कोबरा निकला।

सांप बॉक्स से बाहर आया और रेंगता हुआ लहरदार तरीके से आगे बढ़ा। वह डर गए लेकिन समझदारी से काम लेते हुए वह हिले नहीं, तब सांप नाले से निकल गया। जिस बॉक्स से सांप निकला, उस बॉक्स में छेद था। अंदाजा है कि उस छेद से ही सांप अंदर घुस आया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ