मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाभी को फोन पर बात करता देख देवर को इतना गुस्सा आया कि उसने भाभी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देवर को शक था कि भाभी किसी लड़के से बात कर रही थी। तब देवर ने हंसिये से भाभी की हत्या कर दी।
अजीब बात ये है कि इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया। यह घटना जबलपुर के बकरा मंडी इलाके की है।
खबर के मुताबिक,राजा चक्रवर्ती काम से लौट कर घर आया तो उसने अपनी भाभी रोशनी को फोन पर बात करते और हँसते हुए देखा। राजा ने भाभी से पूछा कि वह किससे बात कर रही है। तब भाभी ने जवाब दिया कि तुम्हें इससे क्या लेना-देना।
यह सुनकर उसे गुस्सा आ गया और उसने घर में रखा हंसिया उठा कर वार कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इसके बाद राजा खुद पुलिस थाने पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी राजा के हत्या करने के इकरार नामा को लेकर जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.