दीपावली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवंबर के खाद्यान्न वितरण चक्र को पांच की बजाय तीन नवंबर से शुरू करने का निर्णय किया है।
अंत्योदय कार्डधारकों को दिसंबर में मिलने वाली चीनी का वितरण भी तीन नवंबर से शुरू होगा। आयुक्त खाद्य एवं रसद सौरभ बाबू की ओर से सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अपर खाद्य आयुक्त (वितरण) अनिल कुमार दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत महीने की पांच से 15 तारीख तक अनाज वितरण होता है।
इस बार दीपावली को देखते हुए नवंबर में योजना के तहत अनाज वितरण को दो दिन पहले यानी तीन नवंबर से ही शुरू करने का निर्णय हुआ है।
प्रदेश के सभी पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को तीन से 15 नवंबर तक की समयावधि में प्रति यूनिट पांच किलोग्राम गेहूं मुफ्त दिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.