राजस्थान के बाड़मेर में पिता ने बेटी के कन्यादान में ऐसा तोहफा दिया, जिसकी काफी चर्चा है। इसका कारण शादी में दुल्हन को मिले कन्यादान की राशि को गर्ल्स हॉस्टल के लिए दान दे देना।
असल में, बाड़मेर की अंजलि कंवर ने पिता द्वारा कन्यादान में दिए 75 लाख रुपए गर्ल्स हॉस्टल को दान देकर मिशाल पेश की है। इस गर्ल्स हॉस्टल को बनाने के लिए अंजलि कंवर के पिता किशोर सिंह पहले ही 1 करोड़ रुपए का दान कर चुके है।
बचपन में ही अंजलि ने पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होने की ठान ली थी। बारहवीं के बाद अंजलि की पढ़ाई को लेकर लोगों ने उसके पिता को पढ़ाई को लेकर ताने देने शुरू कर दिए। लेकिन उसने पढ़ाई नहीं छोड़ी।
शादी से पहले पिता से कहा कि उसे दहेज नहीं चाहिए, दहेज में जितनी राशि देना चाहते हो, उसे समाज की बेटियों के लिए हॉस्टल बनाने के लिए दे।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.