मध्य प्रदेश के खरगोन में बाथरुम में नहा रही पत्नी पर इंजीनियर पति ने करंट छोड़ दिया है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। पड़ोसियों ने सतर्कता के कारण महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
असल में, खरगोन के बिस्टान रोड के ब्रिज विहार कॉलोनी में रहने वाले बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर ने पत्नी को मारने की कोशिश की है।
इस मामले में पत्नी का आरोप है कि दूसरी शादी करने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया है। मामले में अब तक पुलिस ने आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला के दो बच्चे भी हैं।
पीड़ित महिला के मुताबिक, उसके पति मुकेश डावर आए दिन मारपीट करता है। घटना के दिन वह नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। इस दौरान मुकेश ने बाथरूम में करंट छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने मुझे किसी तरह बाहर निकाला।
पुलिस ने कहा कि महिला के बयान लिए गए हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.