दौड़ने गई लड़की, गली के आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर खा ली आधी बॉडी


भारत में आवारा कुत्ते आपको हर तरफ दिखाई दे जाएंगे। नगर निगम इन्हें पकड़ने का काम करती तो है लेकिन इसके बाद भी इनकी संख्या में कोई कमी नहीं दिखाई देती।

अगर आपको ऐसा लगता है कि आवारा कुत्ते सिर्फ भारत में हैं, तो आप गलत हैं। हाल ही में अर्जेंटीना के सैन जुआन में एक लड़की पर आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने अटैक कर दिया। इस हमले में लड़की की जान चली गई।

लड़की की पहचान फ्लोरेंसिया लेडेसमा के तौर पर हुई। 23 साल की फ्लोरेंसिया शाम को सात बजे अपने घर से बाहर निकली थी।

स्पोर्ट्स शूज पहनकर सड़क पर दौड़ने गई फ्लोरेंसिया अपने घर से एक बड़े मैदान को क्रॉस करते हुए हर दिन दौड़ने जाती थी।

लेकिन रास्ते में पड़ने वाले मैदान के पास अचानक उसके ऊपर करीब आधा दर्जन कुत्तों ने अटैक कर दिया. कुत्तों ने फ्लोरेंसिया को बुरी तरह नोच खाया। हालत ऐसी हो गई कि अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़, कुत्तों द्वारा अटैक किये जाने के बाद फ्लोरेंसिया ने अपने भाई को भी कॉल किया था। उसके भाई ने आकर कुत्तों पर फायरिंग की, जिसके बाद वो वहां से भागे।

लेकिन तब तक उन्होंने फ्लोरेंसिया की बॉडी को बुरी तरह नोच दिया था। फ्लोरेंसिया के पैर, बांह और छाती पर कुत्तों ने गहरे घाव बना दिए थे।

फ्लोरेंसिया के भाई ने बताया कि उसकी बहन लाचार नीचे चिल्ला रही थी और कुत्ते उसे नोचे जा रहे थे. जब उसने जाकर कुत्तों को भगाया तो वो सिर्फ उससे पानी मांग रही थी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ