पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिरासत में ली गई एक महिला को कपड़े उतार कर न्यूड डांस कराने के मामले का खुलासा होने पर आरोपी महिला पुलिस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।
बताया गया है कि पुलिस हिरासत के दौरान महिला कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप की जांच के लिए गठित पुलिस जांच समिति ने निरीक्षक शबाना इरशाद को दोषी पाया है।
क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद अजहर अकरम ने कहा कि जांच में दोषी पाई गई महिला इंस्पेक्टर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
महिला निरीक्षक ने परी गुल नामक महिला को क्वेटा के जिन्ना टाउनशिप में बच्चे की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और थाने लाई।
जब महिला को पुलिस हिरासत में लाया गया, तब महिला निरीक्षक शबाना ने न केवल उसे निवस्त्र किया बल्कि जेल में अन्य लोगों के सामने नृत्य करने पर भी मजबूर किया।
पीड़ित महिला को अदालत ने अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरी ओर महिला निरीक्षक ने अपने बचाव में कुछ नहीं कहा और उसे सेवा से जबरन कार्यमुक्त कर बर्खास्त कर दिया गया है।
उप महानिरीक्षक ने कहा कि अगर महिला निरीक्षक एक महिला के साथ ऐसा कर सकती है और अपने अधिकारों का दुरुपयोग करती है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.