सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक का लोअर घर से खो गया था, जिसकी शिकायत के लिए उसने पुलिस बुला ली। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपनी लोअर खोने की शिकायत कर रहा है। जब उससे पूछा जाता है कि बताओ क्यों पुलिस बुलाई? तो वो कहता है- 'कुछ दिन पहले मेरी घर वाली एक लोअर लेकर लाई थी, लेकिन मेरी मां ने उसे मेरे छोटे भाई को दे दी। मगर आज वो लोअर खो गया। वो मिल नहीं रहा है। हर जगह ढूंढा लेकिन लोअर नहीं मिला।

बता दें कि इस वीडियो को पुलिसकर्मी सचिन कौशिक ने अपने ट्विटर अकाउंट @upcopsachin पर शेयर किया है।

उन्होंने इसके कैप्शन लिखा- 'घर में लोअर खो गया था, भाई ने पुलिस बुला ली।' वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोअर को लेकर दो शख्स आपस में बहस कर रहे हैं।

बीच में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है। कई लोगों ने वीडियो में दिख रहे शख्स की आलोचना की। किसी ने कहा ये तो हद हो गई तो किसी ने कहा कि दो लगाने थे घुमा के जो फालतू में पुलिस को परेशान कर रहा है।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://twitter.com/upcopsachin/status/1460631697188261890?t=gzIJmV0dIBfxLL1eU5pFeg&s=19