एक करोड़ में बिका ये सांड, हज़ारों रुपये में बिकता है स्पर्म : जानिए खूबियां


बैंगलोर के कृषि मेला में एक सांड आकर्षक का केंद्र बन गया है। अभी हाल ही में चार दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कृष्णा नाम का सांड सुर्खियां बचोर रहा है।

कृष्णा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोग इसे देखने और खरीदने के लिए भीड़ लगा रहे हैं। कृष्णा नाम का यह सांड हल्लीकर नस्ल का सांड है।

बैंगलोर में आयोजित हुए 4 दिवसीय कृषि मेले को काफी अत्याधुनिक तरीके से आयोजित किया गया था। लोग इसमें शारिरिक और वर्चुअली दोनों तरह से भाग ले सकते थे। एक तरह से यह पहला कृषि मेला भी था।

सांड मालिक बोरेगौड़ा ने मीडिया से बात-चीत में बताया कि हल्लीकर नस्ल के सांड के स्पर्म यानी वीर्य की काफी ज्यादा डिमांड होती है। उन्होंने कहा कि वह इसके वीर्य की एक डोज 1 हजार रुपये में बेचते हैं।

बोरेगौड़ा ने कहा कि हल्लीकर नस्ल के जितने भी मवेशी होते हैं वे ए2 प्रटोन वाले दूध के लिए जाने जाते हैं।

कृष्णा सांड को खरीदने के लिए व्यापारियों ने हजार, लाख नहीं करोड़ रुपये तक की बोली लगाई। सांड मालिक ने बताया कि मेले में एक खरीदार ने कृष्णा सांड को 1 करोड़ रुपये में खरीदा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ