यूपी के बुलंदशहर में आवारा घूमने वाले सांडों का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
यह वीडियो बुलंदशहर में आवारा पशुओं के आतंक का प्रमाण है कि किस तरह एक सांड ने आम लोगों के मन में दहशत बैठा दी है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना इलाके के जेवर तिराहे का है।
वायरल वीडियो में आपस में लड़ रहे दो सांडों ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी। जिसके बाद एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, वहीं कई गाड़ियां भी सांडों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
वायरल वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है, लेकिन जनपद में सांडों का आतंक इतना बढ़ गया है कि आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। फिलहाल घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.