दुनिया में कई तरह के सनकी लोगों में कुछ ऐसे होते हैं जिनकी हरकतें काफी वीयर्ड होती हैं। ऐसी ही एक सनकी लड़की की इन दिनों चर्चा हो रही है।
23 साल की फ़ेलिसिटी को 16 साल की उम्र में एक ज़ॉम्बी डॉल के प्यार में पागल हो गई थी। इसके बाद घर-परिवार के सामने उसने डॉल से शादी रचाई और इसके बाद अब अपनी डॉल बीवी के साथ 6 बच्चों को पाल रही है।
अमेरिका में रहने वाली फ़ेलिसिटी यूट्यूब चैनल चलाती है। Dollygirl20 नाम से बने उसके अकाउंट पर उसकी ज़ॉम्बी बीवी के साथ कई वीडियोज शेयर किये गए हैं।
उसने 2018 में अपनी लेस्बियन ‘बीवी’ से शादी की थी। उसने इस डॉल को 13 साल की उम्र में पसंद किया था लेकिन उस समय फ़ेलिसिटी के मम्मी पापा ने उसे डरावना बताकर खरीदने से इंकार कर दिया था।
हालांकि, जब कुछ साल के बाद फ़ेलिसिटी की मां की मौत हो गई, तब उसके पापा ने ये डॉल खरीद दी। द सन यूएस को दिए इंटरव्यू में फ़ेलिसिटी ने बताया कि धीरे-धीरे वो डॉल के काफी नजदीक आ गई और उसके प्यार में पागल हो गई।
2018 में उसने डॉल से शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने 6 बच्चे भी ‘पैदा’ किये। इन्हें फ़ेलिसिटी काफी ध्यान से रखती है। कई बार लोगों के तानों की वजह से उसे मर जाने का मन करता था लेकिन उसने इसके बाद भी अपनी जॉम्बी वाइफ और बच्चों का साथ नहीं छोड़ा।
हालांकि, बीते कुछ समय से उसका दिल एक एलियन डॉल पर आ गया है। फ़ेलिसिटी ने बताया कि वो पिछले कुछ समय से इस एलियन डॉल के प्रति आकर्षित हो गई है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.