आलीशान कोठी में म‍िली दो नौकरान‍ियों की लाश, घर में घुसते 5 लड़के दिखे कैमरे में


दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन में एक आलीशान कोठी में 2 नौकरानियों की लाश म‍िलने से हड़कंप मच गया है। कोठी में 3 बुजुर्ग रहते हैं।

पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुजाला और मीना की लाश कोठी के सेकेंड फ्लोर पर पड़ी हुई थी। दोनों की बॉडी पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। सुजाला और मीना कोठी में मेड का काम करती थीं। कातिल की कोठी में एंट्री भी फ्रेंडली हुई है।

दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा क‍ि दोनों की मौत की वजह क्या है।

सुजाला के पत‍ि ने बताया क‍ि मेरी वाइफ यहां नर्स के तौर पर काम करती थी। मेरी उस से रोज बात होती थी लेकिन कल मैसेज नहीं आया। बाद में पुलिस ने कॉल करके बताया क‍ि उसका मर्डर हो गया है।

कोठी मालकिन की बेटी ने बताया क‍ि मैं कुछ नहीं बोल सकती हूं, मैं कल दिल्ली आई हूं। दिल्ली पुलिस ने कोठी के आस पास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जिसमें एक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है क‍ि 5 लड़के जिन्होंने हुडी पहना हुआ था, अपना चेहरा छ‍िपाए हुए वो पार्क से सीधा कोठी के अंदर दाखिल हुए थे।

कोठी से बाहर आते वक्त इन 5 लड़कों ने कोठी में लगी सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ा और DVR साथ ले गए। पुलिस अब इन 5 लड़कों की तलाश में जुटी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ