मध्य प्रदेश में नाबालिग रेप पीड़िता ने अपने 40 दिन के बच्चे की हत्या कर दी। घटना दमोह जिले की है।
15 साल की इस लड़की ने अपने बच्चे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो खुद को अपमानित महसूस कर रही थी।
लड़की अपने ही गांव के रहने वाले एक 17 साल के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। फरवरी के महीने में लड़के ने इस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद वो गर्भवती हो गई।
पुलिस ने नाबालिग लड़के को पॉक्सो एक्ट के तहत पकड़ा था और उसे जुवेनाइट होम में भेज दिया गया था।
16 अक्टूबर को लड़की ने इस बच्चे को जन्म दिया था। पांच दिन बाद लड़की एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची और उसने अपने बच्चे के बीमार होने की बात कही।
चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे की दम घोंट कर हत्या की गई थी।
पुलिस का दावा है कि नाबालिग लड़की ने बच्चे की हत्या की बात कबूल कर ली है। उस पर हत्या के केस दर्ज किया गया है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.