नौकरी का लालच देकर नाबालिग के साथ किया 400 लोगों ने बलात्कार


महाराष्ट्र के बीड़ जिले से दरिंदगी की हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है। स्‍थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक नाबालिग लड़की के साथ 6 महीने में 400 लोगों ने बलात्कार किया है. 


बार-बार दुराचार का शिकार होने के बाद नाबालिग लड़की अब गर्भवती हो गई है. हैरान करने वाली बात है‍ कि लड़की के साथ रेप करने वाले इन दरिंदों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है.

 नाबालिग के साथ बलात्कार की यह घटना उस वक्त सामने आई है जब डोंबिवली में कुछ सप्ताह पहले 33 लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. 

रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित लड़की की मां की दो साल पहले मौत हो गई थी. जिसके बाद पिता ने उसकी शादी कर दी थी. 

ससुराल में करीब एक साल रहने के बाद, वह घर लौट आई. आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ ज्यादती की थी. कुछ दिनों बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगाई टाउन गई.

यहां नौकरी दिलाने का वादा करके दो लोगों ने उसके साथ यौन दुराचार किया. इसके बाद 6 महीने के अंदर करीब 400 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल रहा. 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ