मुंबई में एक साइबर ठग ने 74 वर्षीय अभिनेत्री को 3 लाख रुपये का चूना लगा दिया। जिसके बाद अभिनेत्री ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा, उन्हें अपने भतीजे के लिए एक पार्टी का इंतजाम करना था, जिसकी पुणे में शादी हो रही थी।
वह तोहफे के तौर पर अमृत व्हिस्की की एक बोतल देना चाहती थी। उन्होंने गूगल पर शराब की दुकानों के नंबर खोजें।
उन्होंने गूगल से मिले नंबर पर कॉल किया और व्हिस्की के लिए 4,800 रुपये का भुगतान किया लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। तब उन्होंने फिर से कॉल कर पैसे रिफंड करने को कहा।
ठग ने उसे कहा कि रिफंड के लिए सरकार के नियमों के मुताबिक शराब की दुकान के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। उसने उसके डेबिट कार्ड की जानकारी ली और ओटीपी जनरेट किया जो अभिनेत्री को प्राप्त हुआ था।
ओटीपी शेयर करने के तुरंत बाद उसके अकाउंट से मल्टीपल ट्रांजेक्शन हुए और 3 लाख रुपये उसके अकाउंट से निकाल लिए गए। अभिनेत्री ने आरोपी को कई बार फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.