ये कंपनी ला रही है दुनिया का पहला 200 मेगापिक्‍सल कैमरे वाला फोन


दुनिया का पहला 200 मेगापिक्‍सल कैमरे वाला फोन जल्‍द ही लॉन्‍च होने वाला है। एप्‍पल, सैमसंग, श्‍याओमी को पीछे छोड़ते हुए इस मामले में मोटोरोला ने बाज़ी मार ली है।


मोटोरोला ने दुनिया का पहला 200MP वाला कैमरा फोन लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। मोबाइल जगत से जुड़ी सूचनाएं देने वाले पोर्टल  Ice Universe के ट्वीट के मुताबिक इस फोन को अगले साल (2022) की 

शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।


दिलचस्‍प बात यह है कि मोटरोला के इस 200MP कैमरा फोन में सेन्‍सर सैमसंग का लगा होगा। जानकारी के मुताबिक मोटरोला इस फोन में सैमसंग का सेंसर व ISOCELL का 200MP वाला कैमरा इस्तेमाल किया जाएगा। 


सैमसंग ने इसी साल सितंबर में 200MP ISOCELL कैमरा सेंसर पेश किया था, लेकिन उसने अबतक अपने किसी भी स्मार्टफोन में 200MP कैमरा सेंसर नहीं दिया है। 


मोटोरोला के बाद 2022 की दूसरी छमाही तक Xiaomi की तरफ से भी 200MP कैमरा फोन लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Samsung साल 2023 में 200MP कैमरा फोन लॉन्च कर सकती है।


अभी इस स्मार्टफोन के नाम और स्‍पेसिफिकेशंस व कीमत का खुलासा नहीं किया गया है ना ही फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ