टीचर ने लगवाई इतनी उठक-बैठक, बच्ची हो गई हमेशा के लिए अपाहिज


चीन के सिचुआन प्रांत में मौजूद एक स्कूल में छात्रा को स्कूल ने सिर्फ इसलिए 150 उठक-बैठक की सज़ा दे दी, क्योंकि उसने स्कूल डोरमिट्री में स्नैक्स छिपा रखे थे।

उठक बैठक के बाद छात्रा की तबियत बिगड़ गई, उसे अस्पताला ले जाया गया, उपचार से कोई लाभ नहीं मिला, वह जीवन भर के लिए अपाहिज हो गई।

बच्ची की उम्र 14 साल है और वो साउथ वेस्टर्न चीन के सिचुआन प्रांत में एक हाईस्कूल में पढ़ती है। बच्ची की मां झाउ ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बताया कि बच्ची को अप्रैल 2020 में पैर में चोट लगी थी, जिसके बारे में पता होने के बाद भी किसी ने इस सज़ा को रोका नहीं।

150 उठक-बैठक करने के बाद लड़की की हालत बिगड़ गई और उसके पैरेंट्स उसे लेकर शहर के तमाम अस्पतालों में गए। आखिरकार डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची हमेशा के लिए अपाहिज हो चुकी है और उसे क्रचेज़ के सहारे ही चलना पड़ा। उस दिन के बाद से बच्ची गहरे सदमे में आ गई है और उसे डिप्रेशन की दवाएं भी लेनी पड़ रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ