चिप्‍स मांग रहे बच्‍चे को बाप ने मारा थप्‍पड़, तो भीड़ ने पीटकर कर दिया बुरा हाल


मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में दो मासूम बच्चों को बेचने के आरोप में भीड़ ने पिता की पिटाई कर दी। लोगों का कहना था कि पिता दोनों बच्चों को बेचने पहुुंचा था।

फिर भीड़ ने पिता को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची मिठनपुरा पुलिस ने भीड़ से बच्चों के पिता को बचा कर थाने ले आयी। वहां मामले की तस्‍दीक की गई, तो बच्चा बेचने की बात झूठी निकली।

थानेदार भागीरथ प्रसाद ने आरोपित की पत्नी और सास-ससुर को थाने पर बुलाया। पता चला कि वह बीएमपी-6 के पास का रहनेवाला है।

वह रेड लाइट एरिया के एक टेंट संचालक के यहां काम करता है। बच्चे का स्कूल बंद होने के बाद उनको लेकर टेंट संचालक के यहां बकाया पैस्े मांगने जा रहा था।

इसी दौरान उसका बेटा चिप्स खाने की जिद करने लगा। इस पर उसने अपने बच्चे को एक थप्पड़ मार दिया, तो बच्चा रोने लगा।

लोगों को शक हुआ कि वह बच्चे को बेचने आया है। उसके बाद उसकी दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी।

थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया कि लोगों ने गलतफहमी में दो बच्चों के पिता की पिटाई कर दी।

सत्यापन के बाद दोनों बच्चों को उसकी मां के हवाले कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ