नोएडा पुलिस की तत्परता से दो अनमोल जिंदगी बच गई हैं। नोएडा पुलिस की महिला सुरक्षा इकाई टीम की तत्परता से फुटपाथ पर मिली एक मानसिक रूप से असंतुलित गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां मानसिक रूप से विछिप्त महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने नवजात शिशु को साईं कृपा होम सेक्टर-12 नोएडा में संरक्षित कराया है। महिला दिल्ली की रहने वाली है और वह दिमागी रूप से कमजोर है। महिला फिलहाल अस्पताल में हैं।
29 सितंबर को रात्रि करीब 2.00 बजे थाना फेस-2 नोएडा पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सेक्टर 93 बी नोएडा में सड़क किनारे फुटपाथ पर एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है।
जोकि मानसिक रूप से विक्षिप्त है, इस सूचना पर डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती वृंदा शुक्ला ने फौरन थाना फेस-2 पुलिस की महिला सुरक्षा इकाई और पीआरवी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। इस महिला सुरक्षा इकाई ने मौके पर पहुंच गर्भवती महिला को CHC अस्पताल भंगेल ले जाया गया।
डॉक्टरों द्वारा महिला को भर्ती कर उपचार किया गया, जिसके बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला दिमागी रूप से कमजोर है। जिस कारण वह अपने घर का पता और संपर्क नहीं बता सकी।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.