रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की एक महिला सिपाही ने अपनी सूझबूझ और फुर्तीले अंदाज से मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसल कर गिरी 50 वर्षीय एक महिला की जान बचा ली। ये घटना मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन पर हुई।
RPF द्वारा ट्वीट किए गए एक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला ट्रेन के प्लेटफॉर्म से चल देने के बाद उसमें चढ़ने की कोशिश कर रही है।
तभी प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF कॉन्स्टेबल सपना गोलकर ने स्थिति को भांपते हुए महिला के बचाव के लिए दौड़ीं और उन्हें प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अगर कॉन्स्टेबल गोलकर ने समय पर बचाती नहीं, तो महिला फिसल कर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की खाई में गिर जाती। रेलवे सुरक्षा बल ने कांस्टेबल गोलकर के "साहसी कार्य" के लिए उसकी सराहना की है।
RPF ने एक ट्वीट में कहा, "#RPF कॉन्स्टेबल सपना गोलकर आज अपने साहसिक कार्य से चमक रही हैं। उन्होंने सैंडहर्स्ट स्टेशन, मुंबई (SEC) पर चलती ट्रेन में सवार हो रही एक महिला को ट्रेन के नीचे जाने से बचाया।"
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.