क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आरोपी शाहरुख खान के बेटे आर्यन को अभी और दिन जेल में ही काटने होंगे। मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी।
आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी 20 तारीख तक जेल में ही रहना होगा।
इससे पहले एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह के देर से पहुंचने के कारण कार्यवाही लेट शुरू हुई। उन्होंने कोर्ट में पहुंचते ही देरी के लिए माफी मांगी। 8 जनवरी को आर्यन की पहली रात जेल में कटी थी। आज जेल में उनकी 7वीं रात होगी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.