झारखंड की राजधानी रांची के अशोक नगर के रोड नंबर पांच में पति ने पत्नी को कल देर रात मारकर टांग दिया था। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने मंगलवार की सुबह अरगोड़ा थाने की पुलिस को कॉल कर जानकारी दी कि पत्नी आत्महत्या कर ली है।
घटना की जानकारी मिलते ही इस मामले की जांच अरगोड़ा थाने की पुलिस ने की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जांच के क्रम में पुलिस ने पता लगा लिया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।
मृतका के पति से कड़ी पूछताछ करने पर पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने हत्या कर शव टांग दिया था। मृतका का नाम प्रियंका देवी है और पति का नाम रवि प्रसाद है।
प्रियंका देवी और रवि प्रसाद का 10 साल पहले विवाह हुआ था। पिछले दो वर्ष से पति रवि प्रसाद का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था।
इस बात की जानकारी पत्नी प्रियंका देवी को मिली। इसके बाद पत्नी, पति पर अवैध संबंध खत्म करने को लेकर दबाव बना रही थी।
इस सिलसिले में अरगोड़ा थाना में पति रवि प्रसाद को बुलाकर समझाया भी गया था, लेकिन रवि प्रसाद अवैध संबंध खत्म करने को तैयार नहीं था। इसलिए पत्नी को मारकर शव को टांग दिया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.