उन्नाव में अपराध की एक अजीबोगरीब और खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। मौरावां थाना क्षेत्र के गौरी गांव स्थित घर के बरामदे में सो रहे युवक पर हमला बोल बदमाश उसका प्राइवेट पार्ट काट ले गए।
हमले के बाद बेटे को लहूलुहान देख बहन व मां चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और युवक को जख्मी हालत में लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर रवाना हो गए।
जानकारी के मुताबिक गौरी गांव का सूरजपाल रात में खाना खाने के बाद बरामदे में सो रहा था। देर रात दो युवकों ने उसपर हमलाकर दिया।
उसके बेहोश होने पर प्राइवेट पार्ट को काट दिया। अंदर मौजूद बहन और मां ने चीखने की आवाज सुनी तो दोनों बारह आईं, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सूरज को लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्कवायड और फील्ड यूनिट टीम ने जांच की। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। जल्द वारदात का खुलासा होगा।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.