9 घंटे गाड़ी चला प्रेमी से मिलने पहुंची लड़की, देखा ऐसा नज़ारा कि टूट गया दिल


प्यार एक ऐसा रिश्ता है जिसमें विश्वास और समर्पण जरूरी है। प्यार में कई लोग एक-दूसरे के लिए जान तक देने को तैयार रहते हैं।

लेकिन जब इसी प्यार में धोखा मिल जाता है तो रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाता। सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपने साथ प्यार में हुए धोखे की कहानी शेयर की, जो वायरल हो गई।

ये लड़की बीते एक साल से अपने प्रेमी के साथ रिलेशन में थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस का था।

इसी बीच अचानक लड़की ने अपने प्रेमी को सरप्राइज देने की सोची। अपनी जिंदगी के प्यार से मिलने के लिए लड़की कार से निकल पड़ी।

उसने पूरे 9 घंटे ड्राइविंग की। इसके बाद जब वो अपने प्रेमी से मिली, तो उसका दिल ही टूट गया। लड़की से दूर उसका प्रेमी वहां एक साथ कई लड़कियों से रोमांस कर रहा था।इनमें बच्चे की मां भी बनने वाली थी।

लड़की ने अपने टिकटोक अकाउंट पर इस धोखे की बहुत सारी स्टोरीज शेयर की। उसने बताया कि कैसे लॉन्ग डिस्टेंस में लड़का उसे एक साल से धोखा दे रहा था।

उसके कई महिलाओं से संबंध थे। लड़की ने बताया कि वो अपने प्रेमी से डेटिंग साइट पर मिली थी। इसके बाद से दोनों हर महीने मिलने लगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ