असम में एक ऐसी डरावनी घटना सामने आई है, जिसमें तीन बच्चों ने अश्लील क्लिप (पोर्न) ना देखने पर 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी। तीनों बच्चों की उम्र में करीब 8 से 11 साल है।
यह घटना असम के नागांव जिले के कलियाबोर पुलिस थाने के उलुओनी के बालीबत के पास एक स्टोन क्रशिंग मिल में हुई। पुलिस ने बुधवार को तीन नाबालिगों और एक आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया है।
घटना का पता तब चला जब मंगलवार को स्टोन क्रशिंग मिल के शौचालय में बच्ची का शव मिला। वहीं जांच के दौरान यह भी पाया गया कि नाबालिगों ने लड़की का यौन शोषण भी किया था।
एक आरोपी के पिता ने पूरी घटना को छिपाने की कोशिश की और तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया।'
अश्लील क्लिप देखने से इनकार करने पर आरोपियों ने 6 साल की बच्ची की पत्थरों से हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी नाबालिग पोर्न एडिक्ट हैं और 11 वर्षीय आोपी अपने पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल अश्लील क्लिप देखने के लिए कर रहा था।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.