फार्म हाउस में छुप-छुप कर चल रहा था ये गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा, 16 गिरफ्तार


फार्म हाउस में चल रहे अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने करीब 2 लाख कैश और 75 लाख रुपए मूल्य के प्लास्टिक क्वाइन और पोकर टोकन बरामद किए हैं।

2 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के अलीपुर थाना को जानकारी मिली कि पल्ला बख्तावर पुर रोड पर एक फार्म हाउस में अवैध रूप से कसीनो चलाया जा रहा है।

 इस जानकारी के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने मुखबिरों के जरिए इस बात की सबूत इकट्ठा किए। फिर दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी टीम कसीनो पर रेड करने के लिए बनाई।

दिल्ली पुलिस की टीम जिस वक्त फार्म हाउस में चल रहे अवैध कसीनो पर रेड की, वहां मौजूद 16 लेगों को गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर छानबीन करने पर दिल्ली पुलिस ने कसीनो से स्टेक पर लगे 1 लाख 67 हजार रुपये कैश, करीब 75 लाख रुपए मूल्य के पोकर टोकन और ताश के पत्ते और बैलेंस शीट रजिस्टर बरामद किया है।

पकड़े गए सभी लोग दिल्ली और एनसीआर के ही रहने वाले हैं और संभ्रांत परिवारों से संबंध रखते हैं। इस कसीनो को हरविंदर सोलंकी नाम का एक शख्स चला रहा था।

पुलिस का कहना है कि 2 साल पहले हरविंदर फिजिकल ट्रेनर था लेकिन नौकरी छोड़ कर उसने अवैध कसीनो चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है। ( 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ