घर में चोर घुस आएं, तो अच्छे-अच्छों के घबराहट में पसीने छूट जाते हैं, पर एक बुजुर्ग महिला ने ऐसे हालात में वो दिलेरी दिखाई जो लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है।
मध्य प्रदेश के भिंड में 60 साल की एक बुजुर्ग महिला ने एक महिला चोर को पकड़ लिया। महिला चोर बुजुर्ग महिला के 9 हजार रुपये चोरी करके भागने की कोशिश कर रही थी।
बुजुर्ग महिला ने ना सिर्फ महिला चोर को पकड़ा, बल्कि उसकी पिटाई लगाने के बाद थाने लेकर गई और पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दें कि द्रौपदी देवी नाम की महिला खरीदारी करने के लिए भिंड के सदर बाजार गई थी। एक महिला चोर ने उनके पर्स से 9000 रुपये चोरी करके भागने की कोशिश की।
जब महिला की नजर चोर पर पड़ गई और उन्होंने उसे दबोच लिया। चोर ने महिला की पकड़ से भागने की कोशिश लेकिन नाकामयाब रही।
फिर वह उसे पकड़ कर ई रिक्शा में बैठी और कोतवाली थाने तक छोड़ कर आई। उन्होंने खुद महिला चोर को पुलिस के हवाले किया। बाजार में बुजुर्ग महिला की बहादुरी देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में करामाती दादी की चर्चा हो रही है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.