बाप बनने की खबर सुन पति को लगा जोर का झटका, आप भी जानकर होंगे हैरान !


घर में नन्‍हा मेहमाना आने की खुशखबरी से अकसर लोग चहक उठते हैं, पर एक महिला ने जब अपने पति को प्रेग्नेंट होने की खबर दी, तो खुश होने के बजाए उसके चेहरे का रंग उड़ गया. 

बाप बनने की यह खबर उसके लिए एक सरप्राइज के शॉकिंग सरप्राइज बन गई औ उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.सुनने में यह बात अजीब लगती है, पर वजह जानकर यह प्रतिक्रिया स्‍वाभाविक ही लगेगी. 


सोशल मीडिया साइट रेडिट पर हाल ही में सामने आए इस मामले में पति दंग रह गया क्योंकि शख्स ने बताया कि उसने दो साल पहले वस्कटोमी नसबंदी करवा ली थी.


शख्स ने सोशल साइट रेडिट पर लोगों से अपनी चिंता जाहिर करते हुए लिखा- “मैंने दो साल पहले नसबंदी करवा ली थी. अब इस बात का कितना चांस है कि बच्चा मेरा है या फिर मेरी पत्नी का कोई अफेयर (Extra marital Affair) चल रहा है. 


पति का कहना है कि इतने सालों तक पत्नी के साथ रहने पर मुझे नहीं लगता है कि वो मुझे धोखा देगी.” उसने लिखा कि वो तय  नहीं कर पा रहा है कि नसबंदी के बाद भी क्या ऐसा हो सकता है कि वो बाप बन जाए.


शख्स ने लोगों से मदद मांगी और कहा- “मुझे इंटरनेट पर मिले जुले जवाब मिल रहे हैं इसलिए मैं आप लोगों की सलाह मांग रहा हूं.”कई लोगों ने शख्स के इस पोस्ट पर कमेंट कर उसे अलग-अलग तरह की सलाह दी. 


कुछ लोगों ने कहा कि शख्स को अपनी पत्नी पर शक नहीं करना चाहिए, उसे पहले अपना स्पर्म काउंट चेक करवाना चाहिए.


एक डॉक्टर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उसके एक मरीज के साथ भी ऐसा हुआ था जिसकी पत्नी, पति के नसबंदी करवाने के बाद प्रेग्नेंट हुई थी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ