बहू ने की ससुर से रचाई शादी, पति-पत्नी का रिश्ता मां-बेटे में तब्‍दील, हो रही जग हंसाई


उत्‍तर प्रदेश के बदायूं जिले से अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहिता द्वारा अपने सगे ससुर से ब्‍याह रचाने के बाद  पति-पत्नी का रिश्ता मां-बेटे में तब्‍दील हो गया। 

इस अजीबोगरीब शादी की चर्चा पूरे गांव में होने के बाद जग हंसाई से परेशान पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर लाई। 


हालांकि लेकिन कोर्ट में कानूनी रूप से हुई शादी होने के कागजात देखकर उन्हें छोड़ दिया गया। मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


दबतोरी चौकी क्षेत्र के एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस से शिकायत की कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। 


अगले साल पत्नी उसके पिता के साथ कहीं चली गई। तब से वो दोनों को तलाश कर रहा था। हाल ही में उसे पता लगा कि दोनों लोग चंदौसी में रह रहे हैं।


शुक्रवार को पुलिस उसके पिता व पत्नी को पकड़कर ले आई। पिता को हवालात में बंद कर पत्नी के बयान लिए तो उसने कहा कि वह पति से परेशान थी। शादी के वक्त पति नाबालिग था। वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई। 


दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं।


इन लोगों को कोतवाली बुलाया तो महिला ससुर के साथ ही पत्नी की तरह रहने की बात बताते हुए उनके साथ जाने पर अड़ गई। 


कोर्ट के कुछ प्रमाणपत्र भी उसके पास थे। उसे पुलिस जबरन नहीं रोक सकती थी। महिला की इच्छा के आगे पति का दावा कमजोर पड़ गया और वह ससुर के साथ ही चली गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ