हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित पॉश इलाके मटवारी में व्यवसायी संजीव सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को 152 किलोमीटर दूर बिहार के औरंगाबाद जंगल में फेंक दिया।
पत्नी दो बच्चों की मां पूजा सिंह थी। इस राज का खुलासा उसके बच्चों और संजीव सिंह के माता-पिता ने ही पुलिस के समक्ष किया।
खिचड़ी-पड़ोस की दुकान चलानेवाले व्यवसायी संजीव सिंह का यहां बड़ा मार्केट है। उसका काफी दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था।
यह जानकारी देते हुए एसएन सिंह ने एसपी मनोज रतन चोथे को बताया कि उनकी बहू समस्तीपुर की है।
पिछले बुधवार को ही उनके बंटे संजीव ने हजारीबाग में ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और उसे औरंगाबाद के जंगल में फेंक दिया।
हालांकि एसएन सिंह को इस बात की जानकारी नहीं थी। उनका बेटा उनसे बाहर जाने की बात कहकर बुधवार को ही घर से निकला था। काफी दिनों से जब बहू को उन्होंने नहीं देखा, तो उन्हें संदेह हुआ और फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
कोर्रा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि संजीव ने पत्नी की लाश को गुम करने के उद्देश्य से उसे बिहार के औरंगाबाद के हाइवे से सटे जंगल में जाकर फेंक दिया।
औरंगाबाद की मुफस्सिल थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शव को बरामद किया।
हजारीबाग कोर्रा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हजारीबाग की पुलिस संजीव और उसके परिजनों और महिला के मायकेवालों को भी औरंगाबाद बुलाया है ताकि शव की पहचान की जा सके।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.